फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: एम्स में पेट संबंधित कैंसर के लिए शुरू होगा विशेष GI क्लीनिक, हर सोमवार दोपहर 2 से 4 बजे तक खुलेगा

Mon, 06 Jan 2025 06:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एम्स में पेट संबंधित कैंसर के मरीजों के लिए गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) ऑनकोसर्जरी विशेष क्लिनिक शुरू होगी। यह क्लिनिक प्रत्येक सोमवार दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक संचालित होगी।
 
विज्ञापन
एम्स भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग पेट के कैंसर मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक नई गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) ऑनकोसर्जरी विशेष क्लिनिक की शुरुआत कर रहा है। इस क्लिनक में पाचन तंत्र, पैंक्रियास, लिवर, पित्ताशय और बाइल डक्ट सिस्टम के कैंसर से पीड़ित मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जाएगा। यह विशेष क्लिनिक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक गैस्ट्रोसर्जरी ओपीडी में संचालित होगी। इसका उद्देश्य शुरुआती निदान और विशेष उपचार के माध्यम से मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है।
विज्ञापन



समय पर और सही इलाज मिल सकेगा 
एम्स के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. विशाल गुप्ता ने इस सुविधा की आवश्यकता बताते हुए कहा, "हम भोजन नली, पेट, अग्नाशय, पित्ताशय, बाइल डक्ट और बड़े आंत के कैंसर से पीड़ित कई मरीजों को देखते हैं। इनमें से कई मरीज गलतफहमियों, जागरूकता की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच की समस्याओं, लक्षणों की उपेक्षा और आर्थिक कठिनाइयों के कारण देर से परामर्श लेते हैं। अब इस सुविधा से मरीजों को समय पर सही जांच और उपचार मिल सकेगा।

जीआई क्लिनिक में मरीजों को मिलेगा लाभ 
एम्स के डायरेक्टर डॉ अजय सिंह ने इस नए क्लिनिक को लेकर कहा कि एम्स भोपाल में सुविधाएं तेजी से बढ़ रही हैं। संस्थान पहले ही रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और पैलिएटिव केयर सेवाएं प्रदान कर रहा है, ऐसे में जीआई कैंसर पर केंद्रित विशेष क्लिनिक मरीजों के लिए अत्यधिक लाभकारी होगा। सर्जिकल प्रबंधन के अलावा, यह क्लिनिक मरीजों की शिक्षा, प्रीहैबिलिटेशन और रिहैबिलिटेशन पर भी ध्यान केंद्रित करेगा, जिससे कैंसर उपचार की पूरी प्रक्रिया के दौरान समग्र और बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी। यह विशेष सेवा मध्य भारत में कैंसर देखभाल के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें