फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: ...ताकि सदा महकती रहें उनकी यादें, दिवंगत पीआरओ थापक की याद में रोपा पौधा

Fri, 12 Jul 2024 04:26 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

दो दिन पहले दुनिया से रुखसत हुईं असिस्टेंट डायरेक्टर पूजा थापक की याद में शुक्रवार को जनसंपर्क संचालनालय परिसर में पौधा रोपकर उन्हें याद किया गया। इस पौधे की खुशबू, इससे मिलने वाली हवाएं और फल फूल दिवंगत को सदा हमारे बीच होने का अहसास कराते रहेंगे।
विज्ञापन
पूजा थापक की याद में पौधा लगाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कम समय ही, लेकिन वे हमारे साथ रहीं, विभागीय कार्यों के साथ कई दुख, सुख, खुशी, गम के लम्हें उनके साथ गुजरे हैं। अब पूजा थापक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा इस परिसर में बहती रहेंगी। उनकी खुशबू सदा हमारे बीच बिखरी रहने वाली है।
विज्ञापन


दो दिन पहले दुनिया से रुखसत हुईं असिस्टेंट डायरेक्टर पूजा थापक की याद में शुक्रवार को जनसंपर्क संचालनालय परिसर में पौधा रोपकर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर जनसंपर्क के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा पत्रकार एवं समाचार पत्रों से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। दिवंगत पीआरओ पूजा थापक को पौधा रूपी श्रद्धांजलि देने वालों में राजेश पांडेय, मुकेश मोदी, महेश दुबे, जीएस वाधवा, क्रांति दीप अलूने, अर्पिता शर्मा, बिंदु सुनील आदि शामिल थे। जनसंपर्क अधिकारियों ने कहा कि इस पौधे की खुशबू, इससे मिलने वाली हवाएं और फल फूल दिवंगत को सदा हमारे बीच होने का अहसास कराते रहेंगे।
विज्ञापन


(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें