फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: हनुमान अंश फिल्म के गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, सीएम से की थी मदद की गुहार

Wed, 04 Nov 2026 06:21 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हनुमान अंश फिल्म में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सितंबर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुनील से मुलाकात कर इलाज, संगीत शिक्षा और एक लाख रुपये की मदद का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
सुनील लोधी की आंखों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सितंबर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान सुनील और उनके परिवार ने उपचार के लिए मदद मांगी थी। मुख्यमंत्री ने उस समय इलाज कराने के साथ संगीत की शिक्षा और एक लाख रुपये की सम्मान निधि देने का भरोसा दिया था। अब सुनील के उपचार की शुरुआत हो गई है। सागर के रहने वाले सुनील लोधी ने हनुमान अंश फिल्म में गायकी की है। उनकी आवाज को लोगों ने पसंद किया, लेकिन आंखों की परेशानी उनके लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। सितंबर में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान परिवार ने उनकी समस्या बताई थी। इसके बाद उनके इलाज की व्यवस्था कराने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढें- भोपाल: कारोबारी को हनीट्रेप में फंसाकर 40 लाख की वसूली, फिर मांगे डेढ़ करोड़, झूठे केस में फंसाने की धमकी
विज्ञापन


इलाज के साथ संगीत की पढ़ाई का भी भरोसा
सुनील के परिवार को उम्मीद है कि उपचार से उनकी आंखों की परेशानी दूर होगी। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान सुनील को संगीत की शिक्षा दिलाने और एक लाख रुपये की सम्मान निधि देने की बात भी कही थी। फिलहाल आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू होना परिवार के लिए राहत की बात है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल:  नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- जीतने पर खुद को होशियार और हारने पर चुनाव आयोग को बताते हैं बेईमान
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें