भोपाल एम्स के बाहर कार पर शराब रखकर हंगाम करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (एम्स) में सीनियर रेजिडेंट पद पर पदस्थ डॉक्टरों ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात करीब दो बजे जमकर हंगामा मचाया।
एम्स के इमरजेंसी गेट के सामने एक कार की छत पर शराब की बोतल रखकर तीन डॉक्टर शराब पी रहे थे। पुलिस की गश्त करते हुए टीम जब मौके पर पहुंची और खुले में शराब पीने को लेकर पूछना चाहा तो नशे में धुत डॉक्टरों ने बदतमीजी पर उतारू हो गए। एक डॉक्टर अपने साथी को संभालने कीकोशिश कर रहा था, लेकिन नशे में धुत डॉक्टर ने पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहा कि मैं भोपाल के दस पुलिस अधिकारियों कोजानता हूं, तुम कौन हो। डॉक्टर ने धमकी देते हुए कहा कि मैं यहां करीब 9-10 साल से पदस्थ हूं। डॉक्टरों का नशे की हालत में पुलिसकर्मी से विवाद करते समय का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शराब की बोतल के साथ कार में स्नैक्स भी इधर-उधार पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
भोपाल सायबर क्राइम ने जारी की चेतावनी, नए मोबाइल फ्रॉड से रहें सावधान, कॉल और OTP हैक कर रहे ठग
एम्स प्रबंध ने बनाई जांच समिति
पुलिस टीम को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने एम्स प्रबंधन से शिकायत की है। इसके बाद एम्स प्रबंधन हरकत में आया और जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है। सूत्रों का कहना है कि घटना की पूरी रिपोर्ट एम्स मैंनेजमेंट को भेजी गई है। हालांकि एम्स प्रबंधन ने वीडियो में दिख रहे रेजिडेंट चिकित्सकों के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है। सूत्रों की मानें तो वीडियो में दिख रहे दोनों डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्म्क कार्रवाई हो सकती है।
इधर बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने कहा कि घटना के समय चार युवक थे। चारों युवकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एम्स प्रबंधन को घटना की जानकारी देकर जानकारी चाही गई है। चारों युवकों की शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।