फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: ईद उल अजहा पर तय जगह पर हो कुर्बानी, सोशल मीडिया पर न डालें वीडियो, वक्फ बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 05 Jun 2025 04:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड के अध्यक्ष ने एशिया की सबसे बड़ी ईदगाह भोपाल पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा है कि कुर्बानी के वीडियो, ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल न किए जाएं।
विज्ञापन
एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने तैयारियों का जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद की नमाज शनिवार को सुबह 6:30 बजे होगी। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने एडवाइजरी जारी की है। गुरुवार को एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल ने एशिया की सबसे बड़ी ईदगाह भोपाल पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। बोर्ड ने कहा है कि ईद उल अजहा पर कुर्बानी के लिए जो जगह तय हो, वहीं पर कुर्बानी कराएं। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी सूरत में न हो। कुर्बानी के वीडियो, ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल न किए जाएं। जहां कुर्बानी हो वह जगह चारों तरफ से दीवार, टीनशेड से बंद रखी जाए और आवश्यक दवाओं का छिड़काव किया जाए। बोर्ड ने सड़क पर ईद की नमाज नहीं पढ़ने के लिए भी एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन



250 वॉलिंटियर्स रहेंगे तैनात
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पटेल ने जानकारी देते हुए  बताया कि इस बार ढाई सौ (250)वॉलिंटियर्स तैनात रहेंगे जो व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभालेंगे। पार्किंग स्थल को सुचारू एवं सरल बनाया गया है। अगले चरण में ईदगाह परिसर में जनता को और भी नए नवाचार देखने को मिलेंगे, नई साज सज्जा से संवारा जाएगा। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट एवं समाजसेवी एसएम हुसैन ने कई सुझाव दिए जिनका डॉ. सनवर पटेल ने स्वागत किया। इस अवसर पर सीईओ, कार्यालय स्टाफ सहित समस्त भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूरा परिसर साफ सुथरा और खूबसूरत नज़र आ रहा है।

यह भी पढ़ें-चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा आरोपी,RPF ने रंगे हाथों पकड़ा,ट्रेनों में मोबाइल चोर सक्रिय
विज्ञापन


एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें
वक्फ बोर्ड मप्र के अध्यक्ष डॉ. सनवर  पटेल ने वक्फ मुतवल्ली, प्रबंध समिति को दिए निर्देश में कहा है कि प्रदेश भर में मस्जिदों, कब्रिस्तान, दरगाह-मजारात, ईदगाह, कर्बला और मदरसा स्कूल आदि के रूप में 15 हजार वक्फ प्रॉपर्टी दर्ज हैं। ईद उल अजहा इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। इस मौके पर वक्फ बोर्ड द्वारा अपने अधीनस्थ वक्फ मुतवल्ली, प्रबंध समितियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश के सभी कलेक्टर ईद उल अजहा के त्योहार को सफल बनाने के लिए एडवाइजरी का सख्ती से पालन कराएंगे और इसे आमजन को बताएंगे ताकि राज्य शासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन हो सके।


यह भी पढ़ें-पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- मूंग उत्पादक किसानों के साथ हो रहा धोखा, सरकार खरीदी को तैयार नहीं
विज्ञापन


एडवाइजरी के प्रमुख बिंदु

1- कुर्बानी की जगह को चारों तरफ से दीवार या टीनशेड के बंद रखें और इन स्थानों पर आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराया जाए।
2- लोगों को जागरुक करना है कि ऐसे स्थान पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना है और लोग इसे अपनी धार्मिक और नैतिक जिम्मेदारी समझें।
3- कुर्बानी के लिए जो स्थान तय हों वहीं पर कुर्बानी करें, उसे अच्छे से ढंककर अपने स्थान तक ले जाएं। कुर्बानी के जानवर की अनुपयोगी चीजों को सुरक्षित और नगर निकाय द्वारा रखे कंटेनर या चयनित स्थानों पर ही डालें।
4- प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी सूरत में न करें और सरकार के आदेशों का पालन करें।
5- कुर्बानी का कोई भी वीडियो या आडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें।
6- ईद की नमाज केवल ईदगाह के अंदर या मस्जिद परिसर में ही पढ़ें। गैर जरूरी तौर पर सड़कों पर नमाज अदा करने से बचें। जरूरत होने पर स्थानीय प्रशासन को भरोसे में लेकर ईद की नमाज अदा करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें