फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: एक के बाद एक खुलासे से दहला भोपाल, मासूमों के साथ कई बार दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव; तीन गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 08:34 PM IST
अशोकनगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

MP: राजधानी भोपाल में अशोकनगर जिले से आई नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म और फिर उसपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जुड़ा एक संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें अशोकनगर जिले की एक नाबालिग लड़की सहित तीन बच्चियों के साथ दुष्कर्म और कथित धर्म परिवर्तन के आरोप लगे हैं। यह पूरा घटनाक्रम भोपाल में घटित हुआ, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़िता दो अन्य लड़कियों के साथ बुर्का पहनकर अपने गृह नगर पिपरई पहुंची।

विज्ञापन


मामा के यहां भोपाल रहने गई थी पीड़िता
जानकारी के अनुसार, पिपरई निवासी पीड़िता की मां ने गुरुवार को स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कुछ समय पहले भोपाल में अपने मामा के यहां रहने गई थी। मंगलवार को जब वह अचानक दो अन्य किशोरियों के साथ बुर्का पहने घर लौटी, तो परिजनों को शक हुआ। पूछताछ के दौरान बच्ची ने जो जानकारी दी, उससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

चार महीने पहले पीड़िता की आरोपियों से हुई थी पहचान
पीड़िता ने आरोप लगाया कि लगभग चार महीने पहले पिपरई रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात भोपाल निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने उसे बहलाकर अपने संपर्क में रखा और धीरे-धीरे मानसिक रूप से प्रभावित किया। इसके बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

 
जांच में अन्य के शोषण की भी जानकारी आई सामने 
जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी के दो अन्य साथी, अरहान खान और आहत खान, ने भोपाल में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों को भी अपने झांसे में लिया। आरोप है कि इन दोनों के साथ भी दुष्कर्म किया गया और उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। तीनों घटनाएं भोपाल में ही घटित होने की बात सामने आई है।

परिवार के साथ थाने पहुंचे सामाजिक संगठन
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: भाजपा विधायक के बेटे ने पांच लोगों को रौंदा, MLA बोले- आरोपी पर एक्शन लें
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
अशोकनगर के एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि एक आरोपी पहले से ही किसी अन्य मामले में जेल में बंद है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता के साथ की जा रही है। पीड़ित बच्चियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आगे बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें