फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में सीवेज के खुले गड्ढों  से परेशान हो रहे रहवासी, 69 शिकायतें पेंडिंग, कार्रवाई के निर्देश

Tue, 09 Jul 2024 07:06 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बारिश के मौसम में राजधानी भोपाल शहर में सीवेज के खुले गड्ढों से रहवासी परेशान है। इसकी हेल्पलाइन 69 शिकायत पेंडिंग है। महापौर ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
महापौर भोपाल शिकायतकर्ता से बात करते हुए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन

राजधानी भोपाल में बारिश शुरू होते ही अव्यवस्थाओं का आलम फैल जाता है। इस वर्ष भी लगातार हो रही बारिश से यहां के रहवासियों की परेशानी बढ़ी हुई है। जगह-जगह सीवेज के गड्ढे खुले हुए हैं जिसकी नगर निगम हेल्पलाइन में 69 शिकायतें पेंडिंग हैं। मंगलवार को भोपाल की महापौर मालती राय हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने विभाग के जिम्मेदारों के साथ शिकायत करने वालों को भी कॉल कर मौजूदा स्थिति के बारे में जाना।
आवारा कुत्तों के सबसे ज्यादा 1024 हैं शिकायतें 
राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों के शिकार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महापौर हेल्पलाइन में भी इनकी शिकायतें की जा रही हैं। यही कारण है कि इन शिकायतों संख्या भी बढ़कर 1024 हो गई है, जो अन्य शिकायतों की तुलना में सबसे ज्यादा है। इसके बाद सीवेज, स्मार्ट लाइट की समस्याएं शामिल हैं। डॉग्स की शिकायतों को लेकर महापौर ने कहा, आवारा कुत्तों को पकड़ते हैं। उन्हें शेल्टर होम में रखा जाता है, लेकिन शेल्टर होम की क्षमता कम है। दूसरी ओर, लोगों के मन में डर बैठा है कि डॉग हमारी कॉलोनी में घूम रहे हैं और काट लेंगे। इसलिए शिकायतें बढ़ती हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता बोला सीवेज की है परेशानी
अतिक्रमण की 44 शिकायतें हैं। ये कब तक क्लियर होगी? एक शिकायतकर्ता ने महापौर को बताया कि सीवेज की काफी समस्या है। गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। महापौर ने अफसर को समस्या दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान महापौर ने उद्यान, सिविल, गोवर्धन परियोजना, अतिक्रमण, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवेज, स्ट्रीट डॉग्स प्रभारी को भी कॉल किया। सीवेज और स्ट्रीट डॉग के अलावा सफाई की 114, स्मार्ट लाइट की 191, स्ट्रीट लाइट की 301, अतिक्रमण 44 शिकायतें भी आईं।
विज्ञापन


महापौर ने कहा  हेल्पलाइन में करें शिकायत
महापौर मालती राय ने कहा की भोपाल शहर वासियों की हर परेशानी को दूर करने की पूरी कोशिश की जा रही है। किसी भी व्यक्ति कोई परेशानी हो तो महापौर हेल्पलाइन पर फोन करें। स्ट्रीट लाइट, स्ट्रीट डॉग्स, सीवेज, सफाई समेत निगम से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं तो निगम को कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए महापौर हेल्पलाइन नंबर-155304 पर कॉल करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें