फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Police: आचार संहिता से पहले कॉम्बिंग गश्त, एक हजार पुलिसकर्मियों ने सात घंटे में 767 आरोपी किए गिरफ्तार

Sun, 08 Oct 2023 11:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक हजार पुलिसर्मियों और अधिकारियों ने 7 घंटे तक कॉम्बिंग गश्त में लगातार वारंटियों की तलाश कर कुल 767 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
भोपाल पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में 700 से ज्यादा वारंटियों को पकड़ा गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भोपाल पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ तेज कर दी है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक हजार पुलिसर्मियों और अधिकारियों ने 7 घंटे तक कॉम्बिंग गश्त में लगातार वारंटियों की तलाश कर कुल 767 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए वारंटियों में 488 स्थाई वारंटी और 279 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। 
विज्ञापन


भोपाल में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद से अब तक कुल 11 कॉम्बिंग गश्त हो चुकी हैं। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी पुलिस पुलिसकर्मियों को समुचित दिशा-निर्देश देकर क्षेत्र के लिए रवाना किया था। ज्ञात हो कि एक-दो दिन में प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने वाली है। भारत निर्वाचन आयोग ने पुलिस मुख्यालय को पहले ही प्रदेश के सभी स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस अधिकारी उतरे सड़क पर
भोपाल पुलिस आयुक्त मिश्रा ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसके बाद सभी थाना प्रभारी, एसीसी, एडीसीपी, डीसीपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी बल के साथ भोपाल की सड़कों पर उतर आए। एक हजार पुलिसकर्मियों ने एक साथ बदमाशों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ सर्चिंग शुरू कर दी। रात दस बजे से शुरू हुई सर्चिंग सुबह पांच बजे तक चली। सैकड़ा भर से अधिक वारंटियों को पुलिस ने साते से उठाकर गिरफ्तार किया। कुछ तो घर के अंदर कम कपड़ों में मिले, उन्हें पुलिस ने कपड़े पहनवाकर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें