भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल मामले में कार्रवाई करते हुए रेलवे के बर्खास्त कर्मचारी राजेश तिवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह गौमांस तस्करी के खुलासे के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की रंगदारी वसूल रहा था। पुलिस ने उसे 3 लाख रुपये की डील के दौरान धर दबोचा।
शिकायत के आधार पर बिछाया जाल
गिरफ्तारी के दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच पैसों को लेकर बातचीत रिकॉर्ड है। वीडियो में राजेश रकम पूरी देने की बात कहता दिखाई देता है, जबकि शिकायतकर्ता किस्तों में भुगतान की बात करता है। पुलिस के मुताबिक, राजेश ने मौके पर नोटों की गड्डियां गिनकर स्वीकार कीं।
ड्रग्स और हथियार भी बरामद
पुलिस छापेमारी में आरोपी के पास से वसूली की रकम के अलावा करीब 2 ग्राम संदिग्ध एमडी ड्रग्स और एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल से कई संदिग्ध दस्तावेज और वीडियो मिले हैं, जिनसे अन्य लोगों को भी ब्लैकमेल किए जाने की आशंका है।
सोशल मीडिया के जरिए दबाव बनाता था
पहले भी विवादों में रहा आरोपी