रानी कमलापति स्टेशन पर बनाई गई रंगोली।
- फोटो : सोशल मीडिया
भोपाल में वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन में छिंदवाड़ा के रजत गढ़ेवाल द्वारा वंदे भारत की एक रंगोली बनाई गई थी, जो आकर्षण का केंद्र रही। इस रंगोली को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देखा और कलाकार रजत गढ़ेवाल की सराहना की। इस दौरान उनके साथ रेल मंत्री अश्विन वैष्णव और राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भी रंगोली की तारीफ की।
दरअसल 27 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में प्रदेश को दो और वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। इस अवसर पर रंगोली कलाकार रजत की रंगोली "वंदे भारत मोदी" आकर्षण का केंद्र बनी। इस भव्य 8 बाय 8 की रंगोली को बनाने में 15 घंटे का समय लगा और करीब सात किलोग्राम रंगों का प्रयोग हुआ। रजत इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर छिंदवाड़ा को गौरवान्वित कर चुके हैं और अपनी इसी कला के दम पर आज उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री की सराहना अर्जित की है।