फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में, दो अन्य मामलों में आरोपियों की तलाश जारी

Wed, 07 Jan 2026 11:48 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में एक के बाद एक तीन मामलों में दुष्कर्म की शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक 29 वर्षीय महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिवम को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता घरों में काम करती है और आरोपी शिवम उसी क्षेत्र में निजी कार्य करता है। काम पर आते-जाते दोनों के बीच पहचान विकसित हुई। बातचीत के दौरान शिवम ने महिला को बेहतर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और तीन महीने पहले उसे अपने घर बुलाया। इसी दौरान उसने महिला को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

पीड़िता का आरोप है कि शिवम वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। हाल ही में जब आरोपी ने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया, तो इसकी जानकारी पीड़िता को मिली। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: सरकारी कार्यालयों में अब बिना वैध दस्तावेजों के नहीं चलेंगे वाहन, परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण

एक अन्य मामले में कोलार थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्रगति नामक युवक के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया है। युवती हबीबगंज स्थित एक क्लब में काम करती थी, जहां प्रगति सदस्य के रूप में आता था। यहीं पर दोनों की पहचान हुई।

प्रगति ने खुद को व्यवसायी बताते हुए युवती को नौकरी देने का वादा किया और जनवरी 2022 में अपने कार्यालय में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने जल्द ही शादी करने का भरोसा दिया। करीब चार वर्षों तक उसने शादी का झांसा देकर युवती का शोषण किया लेकिन हाल ही में जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने मामले में थाने जाकर केस दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शाहपुरा क्षेत्र में भी शादी का झांसा देकर शोषण

उधर शाहपुरा पुलिस ने 25 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर जीत नामक युवक के खिलाफ भी शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि जीत पिछले आठ महीने से शादी का वादा कर युवती के साथ संबंध बना रहा था, लेकिन हाल ही में शादी से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें