श्री कुबेरेश्वरधाम में कावड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सीहोर और संत हिरदाराम नगर के बीच दो अनारक्षित विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 26 अगस्त 2026 तक संचालित होंगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09243 सीहोर-संत हिरदाराम नगर विशेष ट्रेन सीहोर से शाम 5 बजे रवाना होगी और शाम 5:30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09244 संत हिरदाराम नगर-सीहोर विशेष ट्रेन शाम 6 बजे संत हिरदाराम नगर से रवाना होकर शाम 6:30 बजे सीहोर पहुंचेगी। कावड़ यात्रा के दौरान श्री कुबेरेश्वरधाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को सुचारु बनाने के लिए यह व्यवस्था की है।
ट्रेनों में अनधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई, 47 पर जुर्माना
इधर यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खान-पान उपलब्ध कराने के लिए भोपाल रेल मंडल में अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अगस्त माह में चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 से अधिक यात्री ट्रेनों की जांच की गई। इस दौरान अनधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचने वाले 47 वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई कर 90 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस, रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, हैदराबाद-
यह भी पढ़ें-
खाली प्लॉट में पानी जमा मिला तो लगेगा जुर्माना: भोपाल कलेक्टर सख्त, लापरवाह सुपरवाइजरों पर होगी कार्रवाई
कई ट्रेनों को शामिल किया गया
हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, हापा-नाहरलागुन विशेष, हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस और बनारस-उधना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को शामिल किया गया। रेलवे के अनुसार, बिना अनुमति खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडरों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 144 के तहत कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में यह अभियान लगातार जारी है।रेल प्रशासन का कहना है कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अधिकृत खान-पान व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है। अनधिकृत वेंडिंग करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से केवल अधिकृत वेंडरों और अधिकृत खान-पान स्टॉल से ही खाद्य सामग्री खरीदने की अपील की है। किसी अनधिकृत वेंडर के दिखाई देने पर तत्काल रेलवे अधिकारियों को सूचना देने को कहा गया है।