फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: युवा कांग्रेस में घमासान, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर विवाद, PCC में फिर विरोध प्रदर्शन

Sat, 13 Dec 2025 08:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल युवा कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमित खत्री की नियुक्ति को लेकर संगठन में विवाद बढ़ गया है। PCC में दूसरी बार विरोध प्रदर्शन हुआ और पद से हटाने की मांग की गई। आरोपों पर अमित खत्री ने निराधार बताया और कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
पीसीसी में विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल युवा कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमित खत्री की नियुक्ति को लेकर संगठन के भीतर विवाद गहराता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) में हफ्तेभर के भीतर दूसरी बार उनके विरोध में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान दो दर्जन से अधिक युवक-युवतियां तख्तियां लेकर पहुंचे और नियुक्ति वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने अमित खत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। तख्तियों पर बलात्कार और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए संगठन नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऐसे आरोपों से घिरे व्यक्ति को संगठन में जिम्मेदार पद देना कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन



हलफनामा देकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए
युवा कांग्रेस की कार्यकर्ता कनक चौहान ने कहा कि यदि अमित खत्री खुद को निर्दोष बता रहे हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से हलफनामा देकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को आवेदन सौंपा गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कनक ने यह भी कहा कि वे 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलकर इस मुद्दे को उठाएंगे।

यह भी पढ़ें-SIR के 39 दिन बाद भोपाल में 4.43 लाख नाम हटाने की तैयारी, 18 दिसंबर तक मिलेगा सुधार का मौका
विज्ञापन


आरोपों को सिरे से खारिज किया
वहीं, पूरे मामले पर अमित खत्री ने वीडियो जारी कर आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है और जिस एफआईआर का हवाला दिया जा रहा है, उसमें दर्ज व्यक्ति कोई और है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका पूरा नाम अमित खत्री पिता हीरालाल खत्री है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पूर्व गृहमंत्री ने सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोला हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए गंभीर सवाल

स्थानीय नेता की राजनीतिक साजिश
अमित खत्री ने यह भी कहा कि हाल ही में युवा कांग्रेस चुनाव में आपराधिक रिकॉर्ड के चलते एक प्रत्याशी का चुनाव रद्द हुआ था, जिसके बाद भारतीय युवा कांग्रेस ने उन्हें कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय नेता राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि खराब कर रहे हैं और अब वे इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे। युवा कांग्रेस में लगातार हो रहे इस विरोध ने संगठन के भीतर असंतोष और नेतृत्व के सामने चुनौती दोनों को उजागर कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें