फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: 10 नंबर मार्केट में हल्की हवा में गिरा पेड़, चरखी चला रहे शख्स और रस पीने पहुंचे व्यक्ति की मौत

Mon, 03 Jun 2024 07:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से आसपास खड़ी कई दो पहिया वाहन क्षतिगस्त हुए हैं। डाल गिरने से आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। नर्मदा प्रसाद करीब 15 साल से उसी पेड़ के नीचे गन्ने की चरखी लगा रहा था।
विज्ञापन
भोपाल में पेड़ की डाल की चपेट में आने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में सोमवार दोपहर हल्की हवा में एक पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना 10 नंबर मार्केट की है। जानकारी के अनुसार 10 नंबर मार्केट में एक यूके लिप्टस का बड़ा पेड है। पेड़ के नीचे गन्ने की चरखी वर्षों से लग रही है। दोपहर में पेड़ की एक मोटी डाल हल्की हवा में टूटकर नीचे गिर गए। डाल के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान शाम को दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


हबीबबगंज पुलिस के अनुसार सेकंड स्टॉप निवासी 47 वर्षीय नर्मदा प्रसाद पेड़ की छाव में गन्ने की चरखी चलाते थे, जबकि पंचशील नगर निवासी लेबर ठेकेदारी का कार्य करने वाले 50 वर्षीय अशोक अहिरवार जूस पीने के लिए वहां पहुंचे थे। पेड़ की डाल गिरने से दोनों को गंभीर चोट लगी थी, जिससे अशोक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नर्मदा प्रसाद ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।

कई दुकान व वाहन क्षतिग्रस्त
स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से आसपास खड़ी कई दो पहिया वाहन क्षतिगस्त हुए हैं। डाल गिरने से आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। नर्मदा प्रसाद करीब 15 साल से उसी पेड़ के नीचे गन्ने की चरखी लगा रहा था। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम अगर समय पर पेड़ों की कटाई-छंटाई करता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। दो लोगों को अपनी जान नगर निगम की लापरवाही से गंवानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें