फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: पूजा नहीं कराई तो मौत हो जाएगी, डराकर महिला से ठगे 40 लाख; तीन जालसाज गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से 40 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। आरोपी अंकित सिंह, उसका मामा मोहित सिंह और मकान मालिक सनी अवस्थी गिरफ्तार हुए। जेवर गोल्ड लोन कंपनियों में गिरवी रखे गए थे। दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक महिला को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर करीब 40 लाख रुपए ठग लिए थे। आरोपियों ने महिला को डराते हुए कहा था कि अगर पूजा-पाठ नहीं कराओगी तो मौत हो जाएगी। महिला की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी अंकित सिंह सहित उसके दो साथियों मोहित और सनी अवस्थी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के अनुसार महिला भोपाल की रहने वाली है। उसने पुलिस में शिकायत की थी कि एक व्यक्ति ने घर में बड़ी पूजा न कराने पर माता-पिता और भाई की मृत्यु हो जाने का डर दिखाकर 20 लाख रुपए नकद और करीब 20 लाख के सोने-चांदी के जेवर ठग ले गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटना करीब एक सप्ताह पहले की है। क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार देर शाम अशोका गार्डन क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अंकित सिंह को धरदबोचा। इसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के मकान मालिक सनी अवस्थी और अंकित सिंह के मामा मोहित सिंह को गुजरात के कच्छ से पकड़कर भोपाल लाई है।

ये भी पढ़ें- Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां
विज्ञापन


मकान मालिक ने गिरवी रखवाए थे जेवर
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी अंकित सिंह ने महिला से ठगे गए जेवर अपने मकान मालिक सनी अवस्थी के जरिए आईडीएफसी और आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखवाया था। सनी भी पूरे गिरोह में अहम भूमिका निभा रहा था।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: प्राॅपर्टी ब्रोकर ने फ्लैट से हटाकर बैग जला दिला था, पुलिस ने एकत्र किए अवशेष

लेन-देन और गिरवी रखे के दस्तावेज भी मिले
पुलिस को जालसाज गिरोह के पास से महिला के साथ रुपए के लेनदेन के सबूत भी मिले हैं। आरोपियों ने नकदी के अलावा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कराए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी अंकित सिंह का भाई आसू सिंह और रूप पार्टनर लकी पाण्डेय कुछ नकदी और सोने के कुछ जेवर लेकर फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी 25 वर्षीय अंकित सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है। उसका मामा मोहित सिंह भी बलिया का रहने वाला है। अंकित सिंह प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि मोहित सिंह वर्तमान में कच्छ में फल का ठेला लगा रहा था। अंकित सिंह का मकान मालिक सनी अवस्थी भी भोपाल में प्राइवेट जॉब करता है। इसी ने अपने आईडी पर दोनों कंपनियों के जेवर गिरबी रखवाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें