फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: मां के प्रेमी ने बेटी से किया दुष्कर्म, दोबारा प्रयास करने पर FIR, अकेला पाकर करता था गंदी हरकत

Wed, 23 Apr 2025 11:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल को मां घर पर नहीं थी, रात में वह घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के डर से उसने केस दर्ज नहीं कराया तो वह बार-बार दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
असलहा दिखाकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ परिचित व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की मां का करीबी दोस्त और कथित प्रेमी है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी मेरी मां का प्रेमी है, वह आए दिन मां से मिलने मेरे घर आता था। मां की अनुपस्थिति में वह मुझ पर गंदी नजर रखता था। एक दिन अकेला पाकर उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। उसने जान से मारने की धमकी दी थी, जिस कारण मैं डर गई और प्रकरण दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी शिवम की तलाश शुरू कर दी है। शिवम सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुहागरात से पहले उजड़ा सुहाग, दुल्हन की विदाई के चार घंटे बाद दूल्हे की मौत, गिफ्ट लेने गया, फिर नहीं लौटा

छोला थाना प्रभारी सुरेशचंद्र नागर ने बताया कि 18 वर्षीय युवती ने दसवीं तक पढ़ाई की है और वर्तमान में वह घरों में काम करने जाती है। वह घर पर ही रहती है। शिवशक्ति नगर में रहने वाले शिवम सिंह से उसकी मां की करीबी दोस्ती है। शिवम सिंह पीड़िता की मां का कथित प्रेमी है और उससे मिलने वह आए दिन उनके घर आता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुझे सुनीता के साथ जीना है...अपनी समलैंगिक महिला साथी को लेने हरियाणा से आई मोना, जानें क्या है मामला
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल को मां घर पर नहीं थी, रात में वह घर में अकेली थी। इस दौरान शिवम आया और उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद उसने जान से मारने की धमकी दी और चला गया। आरोपी की धमकी से डरी-सहमी पीड़िता ने तुरंत एफआईआर दर्ज नहीं कराई।

ये भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- आतंकवाद का धर्म होता है, पहलगाम हमले ने साबित किया, यह भी कहा

जब पीड़िता ने एफआईआर नहीं कराई तो आरोपी शिवम उस पर दबाव बनाने लगा और आए दिन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इतना ही नहीं, वह साथ रहने का दबाव भी बनाने लगा। आरोपी की धमकियों और हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने अंततः प्रकरण दर्ज करा दिया है। आरोपी शिवम सिंह मिनाल रेसिडेंसी क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। प्रकरण दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी ड्यूटी छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस की टीम उसकी संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किए जाने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें