पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान।
- फोटो : अमर उजाला।
राजधानी भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के वीआईपी काफिले की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही सामने आई है। अरेरा हिल्स स्थित एयरटेल तिराहे के पास सोमवार रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने काफिले में शामिल बुलेटप्रूफ कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उस समय बुलेटप्रूफ कार में कोई वीआईपी मौजूद नहीं था।