भोपाल में ध्वनि प्रदूषण पर मंदिर प्रबंधक को नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में एक मंदिर में लाउड स्पीकर पर तेज आवाज आवाज में भजन, आरती और सुंदरकांड करने के मामले गरमा गया है। इसकी शिकायत पर एमपी नगर एसडीएम राजेश गुप्ता ने खाम्बरा मंदिर प्रबंधक को नोटिस देकर लाउट स्पीकर हटाने को कहा है। इस पर मंदिर प्रबंधन ने दो दिन से भजन-कीर्तन बंद कर दिया है। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने एसडीएम के आदेश को गलत बताया है।
इस मामले में मंदिर संस्थापक पक्ष खामरा का कहना है कि एसडीएम ने नोटिस देकर 28 मार्च को बुलाया था। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते बेटे को भेजा था। एसडीएम ने कहा कि मंदिर की शिकायत मिली है। आपके मंदिर में भजन-आरती को बंद करवा दें। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम ने उनको और बेटे को जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, इस मामले में एसडीएम राजेश गुप्ता ने कहा कि मंदिर के आसपास के कॉलोनी के लोगों और पार्षद शक्ति राव ने कलेक्टर कार्यालय और हमारे कार्यालय में शिकायत की थी। इसके अलावा कॉलोनी के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी आए थे। उनके द्वारा मंदिर में लाउड पीकर तेज आवाज में बजाने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद जांच कराई गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी मानक से ऊपर जाकर लाउड स्पीकर बजाए जाने की रिपोर्ट दी। इसके बाद नोटिस भेजा गया। इसको धर्म से जोड़कर ना देंखे। यदि तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाया जाएगा तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।