रिक्शा से गिरकर छात्रा घायल। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
हबीबगंज थानांतर्गत बिट्टन मार्केट स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें सवार दो स्कूली छात्राओं को गंभीर चोट आई है। एक छात्रा को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर मेडिकल कराया तो पता चला कि वह शराब के नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार श्याम नगर मल्टी हबीबगंज में रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा सोमवार को पेपर देने स्कूल गई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी सहेली के साथ पेपर देकर घर लौट रही थी। सात नंबर बस स्टाप से वह एक इलेक्ट्रिक रिक्शे में सवार हुई। रिक्शा चलते ही छात्राओं को लगा कि चालक नशे की हालत में है तो उन्होंने उससे रिक्शा रोकने का बोला, लेकिन चालक ने छात्राओं की बात को अनसुना कर दिया। उसके बाद वह तेज रफ्तार में रिक्शे के दौड़ाने लगा। कुछ ही देर बाद रिक्शा बिट्टन मार्केट स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा और अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों छात्राओं को गंभीर चोट आई।
ये भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश के 26 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, अगले 24 घंटे में गिर सकता है 8 इंच पानी
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्राओं को इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक छात्रा को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरी छात्रा को अन्य अस्पताल ले जाया गया। इधर रिक्शा पलटाने वाले चालक पर्वत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल के दौरान पता चला कि वह शराब के नशे में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्सीडेंट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।