भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए आग्रह किया था कि कोई भी कार्यकर्ता होर्डिंग, बैनर अथवा अन्य प्रचार माध्यमों का उपयोग न करें। इस अपील का असर जमीनी स्तर पर देखने को मिला। भोपाल, बैतूल सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर जहां कार्यकर्ता जन्मदिन पर पोस्टर-बैनर लगाने की तैयारी में थे, उन्होंने तैयारियां रोक दीं। पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि बैतूल में पहले से लगे कुछ होर्डिंग्स को भी स्वेच्छा से हटा लिया गया। यह कार्यकर्ताओं के अनुशासन, नेतृत्व के प्रति आस्था और संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण है। खंडेलवाल का मानना है कि राजनीति का असली उद्देश्य जनसेवा है।