फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: जीएमसी में छात्रवृत्ति अटकी, 400 पैरामेडिकल छात्र काम से दूर, कल सतपुड़ा भवन का करेंगे घेराव

Tue, 14 Apr 2026 03:53 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

GMC में छात्रवृत्ति फॉर्म अटकने से नाराज करीब 400 पैरामेडिकल छात्र काम से दूर हो गए हैं। आर्थिक तंगी के कारण फीस जमा नहीं कर पाने से उनकी पढ़ाई पर संकट गहरा गया है। आज छुट्टी होने के कारण अस्पताल सेवाओं पर असर सीमित रहा। अब छात्र कल सतपुड़ा भवन का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
पैरामेडिकल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में छात्रवृत्ति को लेकर विवाद अब आंदोलन में बदल गया है। करीब 400 पैरामेडिकल छात्र काम से दूर हो गए हैं। हालांकि आज छुट्टी होने के कारण अस्पताल सेवाओं पर ज्यादा असर नहीं दिखा, लेकिन छात्रों ने साफ कर दिया है कि वे ड्यूटी पर नहीं आए हैं और आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने बताया कि सत्र 2023-24 और 2024-25 के छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की अनुमति नहीं मिल रही है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


आज काम बंद, कल बड़ा प्रदर्शन
छात्रों ने आज केवल काम बंद रखा है, लेकिन कल सतपुड़ा भवन का घेराव करने की तैयारी है। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-10वीं का रिजल्ट 15 को, तीन हफ्ते पहले आएंगे नतीजे,जाने कैसा रहा पिछले साल का परिणाम
विज्ञापन



अस्पताल सेवाओं पर दिखेगा असर
पैरामेडिकल स्टाफ अस्पताल की जांच और इलाज से जुड़ा होता है। ऐसे में हड़ताल का असर आने वाले दिनों में मरीजों पर पड़ सकता है। जांच रिपोर्ट में देरी, ऑपरेशन में बाधा और पैथोलॉजी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।

पहले भी कर चुके हैं प्रदर्शन
सोमवार को छात्रों ने कॉलेज के एडमिन ब्लॉक के पास प्रदर्शन किया था, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने हड़ताल का रास्ता चुना। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि यह मामला कॉलेज स्तर का नहीं है, बल्कि पैरामेडिकल काउंसिल के नियमों से जुड़ा है। इस संबंध में विभाग को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं और समाधान की कोशिश जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सीएम यादव बोले- राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम


छात्रों की मांग साफ
छात्र चाहते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की अनुमति दी जाए, ताकि वे फीस जमा कर पढ़ाई जारी रख सकें। आज भले ही छुट्टी के कारण असर सीमित रहा, लेकिन कल के घेराव और लगातार काम बंद रहने से स्थिति गंभीर हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें