मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी करेगा। इस साल 8 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं, जिनका इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।
छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और आवेदन संख्या डालकर देख सकेंगे। इस साल करीब 8 लाख से ज्यादा नियमित और स्वाध्यायी छात्र परीक्षा में शामिल हुए। पिछले साल भी लगभग इतने ही छात्र शामिल हुए थे, लेकिन इस बार संख्या में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
कब हुई परीक्षा,पास होने का नियम
10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च 2026 तक चली थीं। परीक्षा पूरे प्रदेश में निर्धारित केंद्रों पर कराई गई। छात्रों को हर विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। इससे कम अंक होने पर छात्र को उस विषय में असफल माना जाएगा।
इस साल क्या है खास
- इस बार रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले पहले जारी हो रहा है, जबकि पहले यह मई तक पहुंच जाता था।
- परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए और सख्त निगरानी रखी गई।
- हर साल की तरह इस बार भी मेरिट में लड़कियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें-10वीं का रिजल्ट 15 को, तीन हफ्ते पहले आएंगे नतीजे,जाने कैसा रहा पिछले साल का परिणाम
पिछले साल से अंतर
पिछले वर्षों में रिजल्ट जारी होने में ज्यादा समय लगता था, लेकिन इस बार बोर्ड ने प्रक्रिया तेज करते हुए परिणाम जल्दी घोषित करने का फैसला लिया है। साथ ही परीक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा सख्त बनाया गया।
यह भी पढ़ें-बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को, जानें कैसा रहा पिछले साल का परिणाम व विषयवार आंकड़ें
ऐसे देखें रिजल्ट
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “कक्षा 10वीं परिणाम” लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर व आवेदन संख्या दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन भी कर सकेगा।