कैलाश विजयवर्गीय ने झांकी समितियों को सम्मानित किया
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में त्यौहारों के अवसर पर झांकियों का आयोजन करने वाली 300 झांकी समितियों का सम्मान किया गया। शुक्रवार को बिट्टन मार्केट स्थित हाट बाजार ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि समाज को एकजुट रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए।
मध्य विधानसभा आयोजन समिति के मुख्य आयोजक ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि पिछले 2 वर्ष कोरोना के बाद इस बार समितियों द्वारा भरपूर धार्मिक चेतना को जगाने के कार्यक्रम किए गए। इस तरह के आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इसमें शहर की 300 से ज्यादा झांकी समितियों को सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय ने सभी समितियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंत्री भूपेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि महापौर भोपाल मालती राय, ननि अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, पूर्व सासंसद रघुनंदन शर्मा पूर्व सांसद, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सीमा, पूर्व सांसद आलोक संजर,पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी , भाजपा प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी , पूर्व जिला अध्यक्ष विकास विरानी, एमआईसी सदस्य रविंद्र यति समेत पांचों मण्डल के अध्यक्ष थे।
इस सम्मान समारोह में गणेश उत्सव दुर्गा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजन करने वाली सभी समितियों का सम्मान किया गया।