फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: पढ़ाई के लिए डांटा तो 17 साल के छात्र ने लगा ली फांसी, अब चार बहनें किसे बांधेंगी राखी?

Fri, 22 Jul 2022 01:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में एक 17 साल के छात्र ने इसलिए फांसी लगा ली कि उसे पढ़ाई के डांट सहन नहीं हुई थी। वह चार बहनों का इकलौता भाई था। 
विज्ञापन
भोपाल में 17 साल के तनिष्क ने फांसी लगा ली। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भोपाल में 17 साल के तनिष्क को पढ़ाई के लिए डांट  इतनी नागवार गुजरी कि उसने फांसी लगा ली। चार बहनों का वह इकलौता भाई था। छह अगस्त को परिवार वैष्णोदेवी जाने वाला था और उसकी तैयारियों में लगा था। अब परिवार में मातम पसरा पड़ा है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भवानी धाम फेज-1 निवासी मुकेश शर्मा को-ऑपरेटिव बैंक में काम करते हैं। उनकी चार बेटियां और 17 साल का बेटा तनिष्क था। तनिष्क नीरजा नगर के एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं कॉमर्स का छात्र था। बुधवार दोपहर में तनिष्क के कमरे का दरवाजा बंद था। मां ने दरवाजा खटखटाया, जब नहीं खुला तो खिड़की से अंदर झांककर देखा। अंदर तनिष्क फंदे पर झूल रहा था। मां की चीख-पुकार सुनकर उनकी बेटियां और पड़ोसी छत पर पहुंचे। तनिष्क को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट 
पुलिस को तनिष्क के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों का कहना है कि तनिष्क पढ़ाई नहीं करता था। इस वजह से उसे अक्सर डांट पड़ती थी, लेकिन डांट की वजह से वह ऐसा नहीं करेगा। तनिष्क सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहता था, जहां वह अपने फोटो भी अपलोड करता रहता था।
विज्ञापन


पिता के पैरों तले जमीन खिसकी
तनिष्क के पिता मुकेश शर्मा ने बताया कि उनका बेटा काफी समझदार था। वह सबका लाडला था। बहनें भी खूब प्यार करती थीं। छह अगस्त को परिवार वैष्णो देवी जाने वाला था, जिसे लेकर तनिष्क खुश था। शाम पौने पांच बजे पड़ोसियों का फोन आया कि तनिष्क ने फांसी लगा ली है तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें