फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: मंत्री सारंग के बंगले का घेराव करने पहुंचा एनएसयूआई नेता गिरफ्तार,सीएम आवास घेराव की दी चेतावनी

Wed, 01 Feb 2023 09:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। एनएसयूआई के कार्यकर्ता तीन साल से नर्सिंग छात्र छात्राओं की परीक्षाएं कराने की मांग और नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। यहां बिना अनुमति प्रदर्शन कर नारेबाजी और मंत्री के इस्तीफे की मांग की
विज्ञापन
एनएसयूआई नेता की गिरफ्तारी का कैंडल जलाकर विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा शिक्ष मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव करने पहुंचे एनएसयूआई नेता रवि परमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के विरोध में छात्र संगठन ने सीएम आवास घेराव की चेतावनी दी है। वहीं, पीसीसी मुख्यालय के बाहर कैंडल जलाकर कानून व्यवस्था को श्रद्धांजलि देने का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 
एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। एनएसयूआई के कार्यकर्ता तीन साल से नर्सिंग छात्र छात्राओं की परीक्षाएं कराने की मांग और नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। यहां बिना अनुमति प्रदर्शन कर नारेबाजी और मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू किया। पुलिस ने एनएसयूआई छात्र नेता रवि परमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एनएसयूआई का आरोप है कि पुलिस ने अन्य छात्रों के साथ मारपीट भी की।  परमार की गिरफ्तारी के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर कानून व्यवस्था को श्रद्धांजलि दी।
   
बुधवार शाम पीसीसी दफ्तर के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर कानून व्यवस्था को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एनएसयूआई के लक्की चौबे ने कहा कि छात्र नेताओं के साथ तानशाही रवैया बर्दास्त के बाहर है। प्रशासन रवि परमार को जल्द छोड़े वरना हम पूरे प्रदेश में कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा और राजधानी भोपाल में हजारों एनएसयूआई कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें