फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: पुलिस लिखे वाहन से आए बदमाश ने कियोस्क संचालक को गोली मारी, दिनदहाड़े बीच चौराहे पर हुई वारदात

Fri, 24 Oct 2025 09:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रोशनपुरा चौराहे पर दिनदहाड़े पुलिस लिखे वाहन से आए बदमाश ने कियोस्क संचालक पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी और कियोस्क संचालक के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के सबसे व्यस्ततम और राजभवन से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर शुक्रवार को दिनदहाड़े पुलिस लिखे वाहन से आए एक बदमाश ने रोशनपुरा चौराहे पर ऑनलाइन कियोस्क संचालित करने वाले युवक को गोली मार दी। गोली युवक को छूती हुई निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी और कियोस्क संचालक के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी पुलिस लिखा वाहन लेकर आया था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह पुलिस से जुड़ा होगा या सेना से रिटायर्ड हो सकता है।
 
अरेरा हिल्स पुलिस के अनुसार श्याम नाम का 22 वर्षीय युवक रोशनपुरा चौराहे पर एमपी ऑनलाइन का कियोस्क संचालिक करता है। दोपहर में एक युवक कार से आया और एक खाते में 30 हजार रुपए ट्रांसफर कराए। इसके बाद जब बदमाश जाने लगा तो श्याम ने रुपए ट्रांसफर करने के लिए जो निर्धारित राशि थी, उसकी मांग करने लगा। इससे आक्रोश में आए बदमाश ने कार से राइफल निकाली और चार फायर कर दिए। हालांकि पुलिस को रोशनपुरा चौराहे के पास से दो चले हुए खोखो ही बरामद हुए हैं। एक गोली फरियादी की कमर को छूती हुई निकल गई, जिससे उसे मामूली चोट आई और जान बच गई। घटना के बाद मौके पर दहशत फैल गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: नेता प्रतिपक्ष बोले-स्वास्थ्य मंत्री को कोरेक्स का नशा, हमीदिया अस्पताल पहुंच कर घायलों से की मुलाकात

आरोपी के भागने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो कियोस्क संचालक ने बताया कि जिस व्यक्ति ने गोली चलाई है, उसने पैसे दूसरे बैंक खाते में भेजने के लिए अपने आधार नंबर का उपयोग किया था। आधार नंबर के आधार पर पुलिस ने पता लगाया तो वह चंबल निवासी लोकेन्द्र गुर्जर के नाम का निकला। घटना में प्रयुक्त वाहन भी भिंड के पते पर रजिस्टर्ड है। एक गोली घटना स्थल के पास स्थित अक्षय ज्वेलर्स के कांच पर लगी है, जबकि दूसरी गोली फरियादी की कमर को छूते हुए निकली है।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी पुलिस लिखा वाहन लेकर आया था, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि वह पुलिस में रहा हो, बर्खास्त हो गया हो या उसका कोई रिश्तेदार पुलिस में हो सकता है। आरोपी के सेना से रिटायर्ड होने की भी आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


फरियादी से मिली जानकारी के अनुसार उसने आरोपी को इसके पहले कभी नहीं देखा था। इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि एक व्यक्ति इतनी छोटी सी बात के लिए रोशनपुरा जैसे सबसे व्यस्ततम चौराहे पर दिनदहाड़े गोली चलाकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी के वाहन नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें