फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: मंत्री सारंग बोले- भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं.-एक क्षेत्र विश्वस्तरीय फेशिया के रूप में हो

Thu, 15 Feb 2024 06:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं नरेला विधानसभा से विधायक विश्वास सारंग ने गुरुवार को भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को संयुक्त रूप से प्लान तैयार करने को कहा।   
विज्ञापन
मंत्री सारंग ने भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 क्षेत्र को शहर के विश्वस्तरीय फेशिया के रूप में विकसित किया जाएगा। यह बात खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा के अंतर्गत भोपाल स्टेशन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कही। मंत्री ने निरीक्षण केबाद भोपाल डीआरएम के साथ स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में विकास कार्य के प्लान की जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने कहा कि रेलवे, लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम भोपाल क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों को लेकर संयुक्त रूप से प्लान बनाये, जिससे उनमें एकरूपता रहे। मंत्री ने आगामी समय में प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 के समक्ष सड़क का चौड़ीकरण कर 8 लेन के रुप में विकसित करने के प्लान पर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर भोपाल डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी, लोक निर्माण एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


स्टेशन के आसपास के विकास से बनती शहर की छवि
मंत्री ने बताया कि भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 क्षेत्र को विश्व स्तरीय स्वरूप में डेवलप किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्टेशन का प्रांगण शहर का फेशिया होता है, स्टेशन प्रांगण के बाहर उपलब्ध सुविधाओं एवं विकास कार्यों से ही शहर में बाहर से आने वाले पर्यटकों के मन में शहर की छवि बनती है। इसके लिये अब स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्य रेलवे, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम मिलकर करेंगे, जिससे कार्य में एकरूपता रहेगी। 

पर्यटन को बढ़ावा देने बनाये मैप रूट
मंत्री ने भोपाल के आसपास के क्षेत्रों में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिये मैप रूट बनाने के भी निर्देश दिये। स्टेशन पर स्थित ऑटो स्टैंड पर मौजूद रिक्शा चालकों को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रदान करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की यात्रा और सुलभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें