फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: पहले सोशल मीडिया में बढ़ाई दोस्ती, फिर एमबीए छात्रा को शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

Tue, 08 Apr 2025 08:35 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

युवती ने जब शादी करने को कहा तो युवक ने उसे छोटी जाति का बताकर शादी करने से मना कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलार इलाके में रहने वाली एमबीए छात्रा की सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हो गई। नजदीकियां बढ़ीं तो युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों युवती ने जब शादी करने को कहा तो युवक ने उसे छोटी जाति का बताकर शादी करने से मना कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर: प्रदेश के आठ जिलों में लू का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में 9-10 अप्रैल को हीट वेव

पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय युवती कोलार इलाके में किराए के कमरे में रहती है। वह मूलत: भोपाल के एक जिले की रहने वाली है। करीब पांच साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती दीपांशु चौरसिया नाम के युवक से हुई थी। चैटिंग के दौरान पता चला कि दीपांशु भी कोलार इलाके में ही रहता है। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और प्रेम-प्रसंग हो गया। प्रेम-प्रसंग होने के बाद युवक ने छात्रा को शादी का करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मैहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा में एक की मौत, 20 से अधिक घायल, जा रहे थे जवारे विर्सजन करने

करीब पांच साल तक वह उसका शोषण करता रहा। पिछले दिनों छात्रा ने जब शादी करने का दबाव डाला तो दीपांशु ने छात्रा को छोटा जाति का बताकर शादी करने से मना कर दिया। काफी समझाइश के बाद भी जब वह शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ तो छात्रा ने मामले की शिकायत कोलार थाने में कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर पता चला है कि आरोपी जबलपुर जिले का रहने वाला है तथा फार्मेसी का काम करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें