विधायक रामेश्वर शर्मा कलेक्टर अविनाश लवानिया के साथ
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल के पहले सबसे लंबे सिक्स लेन के निर्माण में और अधिक तेजी आएगी। मंगलवार से तीन जगहों कोलार तिराहे, भोज विश्वविद्यालय के सामने और डी मार्ट पर भी काम निर्माण एजेंसी द्वारा शुरू किया जाएगा। सोमवार को विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया और आयुक्त नगर निगम केवीएस चौधरी के साथ सिक्स लेन निर्माण की समीक्षा की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, एसडीएम कोलार एवं एसडीएम टी टी नगर, सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कोलार गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक के उपरांत कोलार तिराहे से गोल जोड़ तक 15 किलोमीटर मार्ग का दौरा भी किया। दौरे के दौरान बैरागढ़ चीचली पर सीवेज लाइन के आसपास सड़क निर्माण की खुदाई में आ रही परेशानी का अवलोकन किया साथ ही गोल जोड़ पर चल रहे सीसी कार्य का भी अवलोकन किया।
कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की
कलेक्टर लवानिया ने समीक्षा बैठक के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबी चाल के इंतजार में न रहें जहां जैसे जैसे चाल मिलती जा रही है। जहां पोल शिफ्टिंग हो चुके हैं, अतिक्रमण हट चुका है, वहां उसी दिन से काम शुरू करें। इसके लिए जरूरत पड़े तो और टीम बढ़ाएं। यदि लंबी चाल के इंतजार में बैठेंगे तो काम की रफ्तार धीमी होगी और नागरिकों को असुविधा भी होगी।
भविष्य की संभावनाओं को देखकर अनुज्ञा जारी करें
बैठक में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सिक्स लेन के सेंटर से 15-15 मीटर पर बनाए गए डक्ट के बाद बिजली के खंबे शिफ्ट किए गए हैं। इन बिजली के खंभों के बाद निगम भविष्य की संभावनाओं के आधार पर पेयजल एवं सीवेज लाइन के लिए जगह का ध्यान में रखकर भवन अनुज्ञा जारी करें।
222 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण
बैठक में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सिक्स लेन के सेंटर से 15-15 मीटर पर बनाएं गए डक्ट के बाद बिजली के खंबे शिफ्ट किए गए हैं। इन बिजली के खंभों के बाद निगम भविष्य की संभावनाओं के आधार पर पेयजल एवं सीवेज लाइन के लिए जगह का ध्यान में रखकर भवन अनुज्ञा जारी करें। बता दें, 222 करोड़ की लागत से सिक्स लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।