फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल का इस्लाम नगर गांव अब जगदीशपुर कहलाएगा, अधिसूचना जारी

Thu, 02 Feb 2023 09:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के इस्लाम नगर गांव का नाम पहले जगदीशपुर ही था। इतिहासकार ऐसे बताते है कि भारत में शासन करने के दौरान मुगलों ने जगदीशपुर का नाम बदलकर इस्लाम नगर कर दिया था। पिछले तीन दशक से गांव का नाम बदलने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
इस्लामनगर गांव का किला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का इस्लाम नगर गांव अब जगदीशपुर कहलाएगा। इस संबंध में गुरुवार को राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया कि इस्लाम नगर गांव का नाम बदलकर जगदीशपुर कर दिया गया है। 
विज्ञापन

स्थानीय लोग इस्लाम नगर गांव का नाम बदलने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसके कारण भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्री से चर्चा भी की थी। 

मुगलों ने बदलकर इस्लाम नगर कर दिया था नाम
भोपाल के इस्लाम नगर गांव का नाम पहले जगदीशपुर ही था। इतिहासकार बताते हैं कि भारत में शासन करने के दौरान मुगलों ने जगदीशपुर का नाम बदलकर इस्लाम नगर कर दिया था। पिछले तीन दशक से गांव का नाम बदलने की मांग की जा रही थी। इसको लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्र की अनापत्ति के बाद राज्य सरकार ने नाम बदलने की अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन


पहले बदले गए ये नाम
इससे पहले भोपाल में हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और मिंटो हॉल का नाम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर किया गया था। वहीं, प्रदेश में होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम, बाबई का नाम बदलकर माखन नगर किया गया है।
 
सांसद ने प्रज्ञा ठाकुर ने रखा था प्रस्ताव
वहीं, भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल नगर निगम की बैठक में कुछ जगहों के नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद हलालपुर बस स्टैंड का नाम हनुमान गढ़ी बस स्टैंड और लालघाटी का नाम महेंद्र नारायण दास जी महाराज सर्वेश्वर रखा गया है। सांसद के दोनों प्रस्ताव को नवंबर 2022 की बैठक में निगम अध्यक्ष ने पारित कर दिया था।

सांसद ने अपने प्रस्ताव में कहा था कि हलालपुरा का हलाल शब्द अशुद्ध और खराब है। गुलामी के प्रतीक हटाकर हम भारत का इतिहास बदलने का दम रखते हैं। सांसद ने कहा था कि हलाल नाम अशुद्ध हैं। इसे हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें