फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बढ़ाई सुविधाएं, भोपाल से होकर चार स्पेशल ट्रेनें शुरू

Wed, 29 Oct 2025 05:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

त्योहारी सीजन के बाद यात्रियों के वापसी के लिए भोपाल मंडल होकर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें संचालित है। जिनमें रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति, रीवा-रानी कमलापति-रीवा एवं गुना होकर दो जोड़ी सोगरिया-दानापुर-सोगरिया के मध्य स्पेशल ट्रेनें संचालित हो रही है। 
 
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन भोपाल मंडल से होकर शुरू किया है। इन ट्रेनों के जरिए बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों के यात्रियों को वापसी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


त्योहारों के बाद यात्रियों की अत्यधिक आवाजाही
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि दीपावली, छठ पूजा और अन्य त्योहारों के बाद यात्रियों की अत्यधिक आवाजाही को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्री यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES/139 हेल्पलाइन के माध्यम से गाड़ी के समय और ठहराव की जानकारी जरूर प्राप्त करें।


 रानी कमलापति–दानापुर–रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 

ट्रेन संख्या 01667 रानी कमलापति से दानापुर के बीच प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को दोपहर 2:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 01668 दानापुर से रानी कमलापति के लिए प्रत्येक रविवार और बुधवार को सुबह 11:00 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा।

 रीवा–रानी कमलापति–रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 
ट्रेन संख्या 02192 रीवा से रानी कमलापति के लिए प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 02191 रानी कमलापति से रीवा के लिए उसी दिन रात 10:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।
ठहराव: सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा।


 सोगरिया–दानापुर–सोगरिया स्पेशल ट्रेन 
ट्रेन संख्या 09817 सोगरिया से दानापुर के लिए 30 अक्टूबर 2025 को रात 11:10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09818 दानापुर से सोगरिया के लिए 1 नवंबर 2025 को रात 1:15 बजे रवाना होकर मंगलवार रात 1:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
ठहराव: बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा।

यह भी पढ़ें-एसआईआर से 50 लाख वोटर्स के नाम काटने की साजिश, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
विज्ञापन


 सोगरिया–दानापुर–सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 
ट्रेन संख्या 09821 सोगरिया से दानापुर के लिए प्रत्येक शनिवार को रात 11:10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09822 दानापुर से सोगरिया के लिए प्रत्येक सोमवार को रात 1:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
ठहराव: बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा।

यह भी पढ़ें-भोपाल सायबर क्राइम ने जारी की चेतावनी, नए मोबाइल फ्रॉड से रहें सावधान, कॉल और OTP हैक कर रहे ठग

 यात्रियों से रेलवे की अपील
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था कर रहा है ताकि भीड़भाड़ और टिकट की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि यात्रा से पहले यात्री NTES ऐप, 139 सेवा या वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in के माध्यम से समय-सारिणी और ठहराव की पुष्टि करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें