फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूलों की छुट्टी

Sun, 21 Aug 2022 08:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर सोमवार को शहर के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
भोपाल में पिछले 24 घंटे में 81.7 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। 
विज्ञापन


भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सोमवार को छुट्टी के आदेश जारी किए। शहर में रविवार सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। शाम को तेज बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश से शहर में निचले इलाकों में पानी भरा गया। कई जगह सड़कों में भी पानी जमा होने से तालाब में तब्दील हो गई। तालाबों के लबालब भरने के बाद दोबारा कलियासोत और भदभदा के गेट खोले गए हैं। भोपाल में पिछले 24 घंटे में 81.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दिया है। 

यह है आदेश में 
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने रविवार को आदेश जारी किए। भोपाल जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में संचालित समस्त शासकीय/ अशासकीय/ नवोदय/ सीबीएसई/आईसीएससी एवं मदरसे से संबंधित प्राथमिक/ माध्यमिक/ हाईस्कूल/ हायर सेकेंडरी स्कूलों की सोमवार को विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें