फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: दसवीं की परीक्षा से पहले पूर्व विधायक के पोते ने लगाई फांसी, पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था किशोर

Thu, 13 Feb 2025 07:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कटारा हिल्स में दसवीं के छात्र सिद्धार्थ ठाकुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन वह बोर्ड परीक्षा के तनाव में था। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाले दसवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी तनाव में चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है। 
विज्ञापन


परिजनों के बयान के बाद घटना के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतक किशोर उत्तर प्रदेश के पूर्व विधयक व समाजवादी पार्टी के नेता नरेश सिंह पटेल का पोता बताया रहा है। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ ठाकुर पुत्र स्वर्गीय प्रमोद ठाकुर (15) रामायण साउथ एवेन्यू कटारा हिल्स में रहता था और निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता खेती किसानी करते थे, जिनका कुछ समय पहले निधन हो चुका है। परिवार के पास काफी जमीन है, लेकिन मां बच्चों को पढ़ाने के लिए कटारा हिल्स में रहती थी। सिद्धार्थ की एक बड़ी बहन और छोटा भाई है। 

बुधवार की रात करीब आठ बजे मां पूजापाठ कर रही थी। पूजा करने के बाद वह आरती की थाली लेकर सिद्धार्थ के कमरे में पहुंची तो वह साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर लटका मिला। शोर मचाने पर मामा और अन्य लोग पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। छात्र के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिजनों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी तनाव में था। अनुमान है कि इसी कारण उसने खुदकुशी की होगी, लेकिन सही कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें