फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में 343 व्यापारियों के खाद्य लाइसेंस निलंबित होंगे, जुर्माना नहीं देने पर कार्रवाई

Fri, 07 Jul 2023 08:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एडीएम भोपाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जुर्माने की राशि जमा नहीं करने वाले 343 व्यापारियों को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही 47 बड़े बकायादारों की सूची भी जारी की है।
विज्ञापन
अमानक खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में खाद्य पदार्थ बेचने वाले 343 व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित करने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को भोपाल एडीएम हरेंद्र नारायण ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते कुछ दिनों में खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों के यहां से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सैंपलिंग की थी। सैंपलिंग करने के बाद जांच में 343 व्यापारियों के यहां प्राप्त किसी न किसी खाद्य पदार्थ का नमूना अमानक पाया गया था। अमानत पाए गए खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों को भोपाल अपर कलेक्टर ने जुर्माना लगाया था। जुर्माना जमा करने की अवधि बीत जाने के बाद भी व्यापारियों ने राशि जमा नहीं की। ऐसे में शुक्रवार को भोपाल एडीएम हरेंद्र नारायण ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित व्यापारियों का खाद्य लाइसेंस निलंबित किया जाए। राशि जमा करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 343 में से आधा सैकड़ा बड़े बकायादारों की सूची भी जारी की है।

सभी बकायादारों को नोटिस भेजा
एडीएम भोपाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जुर्माने की राशि जमा नहीं करने वाले 343 व्यापारियों को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही 47 बड़े बकायादारों की सूची भी जारी की है। बकायादारों की सूची में भोपाल के कई प्रसिद्ध व्यापारिक प्रतिष्ठान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें