फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली संविदा कर्मचारी हड़ताल पर

Sat, 21 Jan 2023 09:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बिजली संविदा कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 6 हजार संविदा कर्मचारी और 45000 हजार आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर है। एक दिवसीय प्रदर्शन की अनुमति मिलने पर मैनिट ग्राउंउ पर धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
बिजली संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बिजली संविदा कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से काम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। उनको हड़ताल को नियमित कर्मचारी संगठन ने भी समर्थन कर दिया है।
विज्ञापन

 
बिजली संविदा कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 6 हजार संविदा कर्मचारी और 45000 हजार आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर है। एक दिवसीय प्रदर्शन की अनुमति मिलने पर मैनिट ग्राउंउ पर धरना प्रदर्शन किया गया। अब हमारी हड़ताल के साथ सोमवार से नियमित कर्मचारी संगठन भी जुड़ रहे हैं। इससे पहले हमारे द्वारा सरकार को अपनी मांगों को मानने के लिए समय दिया गया था, लेकिन सरकार की तरफ से मांगों को नहीं माना गया।  
 
इन संगठनों का समर्थन
मध्य प्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन, मध्य प्रदेश बाह्म श्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन, विद्युत आउट सोर्स परिषद भोपाल, विंध्य आउट सोर्स कर्मचारी संगठन हड़ताल में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें