फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल के बाजारों में धनतेरस की धूम, ऑटो, रियल एस्टेट और सराफा में कारोबार बढ़ने की उम्मीद

Sat, 18 Oct 2025 10:44 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

धनतेरस पर भोपाल के बाजार रौशन हो उठे हैं। शहर के प्रमुख मार्केट, ऑटो शोरूम, सराफा और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर ग्राहकों की चहल-पहल से माहौल पूरी तरह उत्सव में तब्दील हो गया है। शहर के तमाम प्रमुख बाजार सजे-धजे नजर आ रहे हैं। खासकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोना-चांदी और ऑटो सेक्टर में भारी खरीदारी हो रही है।
 
विज्ञापन
भोपाल का बर्तन मार्केट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 धनतेरस को लेकर राजधानी भोपाल के बाजार रौशन हो उठे हैं। शहर के प्रमुख मार्केट, ऑटो शोरूम, सराफा और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर ग्राहकों की चहल-पहल से माहौल पूरी तरह उत्सव में तब्दील हो गया है। इस बार धनतेरस पर भोपाल में करीब 1000 करोड़ रुपए से अधिक के कारोबार की संभावना जताई जा रही है। धनतेरस को देखते हुए न्यू मार्केट, चौक बाजार, सराफा बाजार, बिट्ठल मार्केट, और मीनाल मॉल सहित शहर के तमाम प्रमुख बाजार सजे-धजे नजर आ रहे हैं। खासकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोना-चांदी और ऑटो सेक्टर में भारी खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन



लगभग 20% की वृद्धि की उम्मीद
भोपाल ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के अनुसार, इस बार धनतेरस पर बीते साल की तुलना में बिक्री में लगभग 20% की वृद्धि देखी जा रही है। अकेले ऑटो सेक्टर से लगभग 900 करोड़ रुपए तक का व्यापार होने की उम्मीद है। टू-व्हीलर से लेकर हाई-एंड लग्ज़री कारों तक की डिमांड काफी बढ़ी है।

यह भी पढ़ें-भोपाल के बाजारों में 40% तक उछाल की उम्मीद,व्यापारी बोले सोने-चांदी के बढ़े रेट नहीं रोक पाएंगे ग्राहक
विज्ञापन


रियल एस्टेट में भी गर्माहट, 150 करोड़ की बुकिंग की संभावना
क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज मीक ने बताया कि राखी से मकर संक्रांति तक रियल एस्टेट का पीक सीजन रहता है। इस बार धनतेरस पर 35-38% तक ग्रोथ का अनुमान है। प्लॉट्स और डुप्लेक्स की मांग सबसे ज्यादा है, वहीं 1 करोड़ से ऊपर की प्रॉपर्टी में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-भोपाल में धनतेरस के पहले बाजारों में पुख्ता इंतजाम, पुलिस और नगर निगम अलर्ट पर,ऐसी रहेगी व्यवस्था

सराफा बाजार में पारंपरिक चमक
भोपाल का सराफा बाजार भी धनतेरस पर ग्राहकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। सोने-चांदी के आभूषणों, सिक्कों और पूजन सामग्री की बिक्री में उछाल दर्ज किया गया है। कई ज्वेलर्स ने विशेष ऑफर और शुभ मुहूर्त पर डिलीवरी के लिए ग्राहकों की प्री-बुकिंग ली है। भोपाल के बाजारों में इस धनतेरस पर जो उत्साह देखा जा रहा है, वह सिर्फ एक त्योहारी खरीदारी नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था में एक सकारात्मक संकेत भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें