फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: तीन बच्चियों की डूबने से मौत, परिवार को चार-चार लाख की सहायता राशि

Fri, 08 Jul 2022 07:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के बररी छीड़खेड़ा गांव में हृदय विदारक घटना हुई है। नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है। 
विज्ञापन
भोपाल में बच्चियां डूबीं - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में बड़ा हादसा हो गया। नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। जिला प्रशासन की ओर से परिवार को चार लाख की सहायता राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के बररी छीड़खेड़ा गांव में हृदय विदारक घटना हुई है। अनुविभागीय अधिकारी बैरसिया आदित्य जैन ने बताया कि शुक्रवार को  बररी छीड़खेड़ा मे पारदी परिवार की बच्चियां जो नहाने गई थीं। इन बच्चियों की डूबने के कारण मृत्यु हो गई है। जिन बच्चियों की डूबने से मृत्यु हुई है उनमें कुमारी नकुशी पिता तमीना सिह (13),  कुमारी रिया पिता जानू (12) और कुमारी दिया पिता मचछू (11) शामिल हैं।
विज्ञापन


एसडीएम जैन ने बताया कि मृतकों के परिवार को प्रशासन की ओर से पांच हजार के मान से तत्कालिक सहायता दी गई, एवं चार लाख के मान से पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें