सौम्या तिवारी का विधायक रामेश्वर शर्मा ने अभिनंदन किया
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर सौम्या तिवारी गुरुवार को भोपाल पहुंची। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बता दें भारत ने इंग्लैंड को हराकर वीमेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता हैं। उस टीम का सौम्या हिस्सा रही हैं। उन्होंने ही विनिंग शॉट लगाया था।
सौम्या तिवारी का वेलकम परिवार के साथ शहर के लोगों ने जोरदार तरीके से किया गया। एयरपोर्ट पर सौम्या का फूल बरसा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सौम्या ने कहा कि उनका लक्ष्य भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाना हैं। वह विराट कोहली की तरह बनना चाहती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी भोपाल की बेटी सौम्या तिवारी की तारीफ की थी।
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने सौम्या का अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बिटिया सौम्या तिवारी ने जिस तरह से टीम इंडिया को जीत दिलाई है उसे देखकर मध्य प्रदेश का हर नागरिक गौरवान्वित है। बिटिया ने पूरे देश में मध्यप्रदेश सहित भोपाल का मान बढ़ाया है। बिटिया ने दिखा दिया कि मामा की भांजियां किसी से कम नहीं हैं। बता दें भारत की जीत के लिए सौम्या तिवारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विनिंग पारी में 37 गेंदों पर नाबाद 24 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।