फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: इंदौर में दूषित पानी से मौत मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायकों के घरों के बाहर बजाए घंटे

Sun, 04 Jan 2026 07:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

इंदौर में दूषित पानी से मौत के मामले को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों और नेताओं के बंगलों के बाहर घंटा बजाकर प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। भोपाल में विधायक भगवान दास सबनानी, रामेश्वर शर्मा और सांसद आलोक शर्मा के आवास के बाहर धरना दिया गया। 
विज्ञापन
कांग्रेस का भोपाल सांसद के घर के बाहर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल। इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने रविवार को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री, भाजपा विधायकों और पार्टी कार्यालयों के सामने घंटा बजाकर विरोध जताया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी और रामेश्वर शर्मा के बंगले के बाहर धरना दिया। हाथों में घंटे और गंदे पानी की बोतलें लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन


पटवारी के ऐलान के बाद हुआ घेराव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पहले ही 4 जनवरी को भाजपा विधायकों और 2023 के चुनाव प्रत्याशी रहे नेताओं के बंगलों के घेराव का ऐलान किया था। इसी के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी समेत कई जिलों में प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े-सोशल मीडिया पर आरोपों के मामले में घिरे सोमनाथ भारती, क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज किया
विज्ञापन



अब तक कार्रवाई क्यों नहीं?
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इंदौर हादसे के बाद भी दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना था कि साफ पानी की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन जनता को गंदा पानी पीने को मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़े-भोपाल में शुरू होगा 7 रेलवे ट्रैक पार करने वाला देश का पहला ROB, मंत्री सारंग ने किया निरीक्षण

सांसद के बंगले के बाहर भी प्रदर्शन
भोपाल सांसद आलोक शर्मा के बंगले के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटा बजाकर विरोध जताया और प्रतीकात्मक रूप से गंदे पानी की बोतलें दिखाकर अपना आक्रोश जाहिर किया।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें