शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए शिवराज
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए। उनकी पत्नी साधना सिंह भी उनके साथ मौजूद थीं। दोनों ने महायज्ञ की पूर्णाहुति दी।
राजधानी भोपाल के नेहरू नगर में स्थित करुणाधाम आश्रम में पिछले सात दिनों से शतचंडी महायज्ञ किया जा रहा था। इसका समापन हवन पूजन व भंडारे के साथ हुआ। मुख्यमंत्री ने सपत्नीक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर आरती की। इसके साथ ही उन्होंने करुणाधाम आश्रम के प्रमुख गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज से आशीर्वाद लिया।
उज्जैन से आए थे पंडित
बता दें, 4 से 10 दिसंबर तक इस महायज्ञ का आयोजित किया गया था। शतचंडी महायज्ञ का आयोजन करुणाधाम आश्रम के प्रमुख सुदेश शांडिल्य महाराज द्वारा किया गया था। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता था। इसके साथ ही नौ दंपतियों द्वारा आहुतियां दी जाती थीं। उज्जैन के प्रकांड पंडितों ने यह महायज्ञ संपन्न करवाया।