फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: नीलबड़ से बरखेड़ा नाथू मार्ग सिक्स लेन होगा, विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue, 22 Oct 2024 08:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राजधानी भोपाल में विकास कार्य तेजी से चल रहे है। इसी कड़ी में हुजूर विधानसभा क्षेत्र के नीलबड़ में जनता को सिक्स लेन सड़क की सौगात मिलने वाली है। 
विज्ञापन
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में हुजूर विधानसभा के अंतर्गत नीलबड़ क्षेत्र को जल्द ही एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नीलबड़ से बरखेड़ा नाथू तक का मार्ग सिक्स-लेन में परिवर्तित किया जाएगा। मंगलवार को क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा ने डीपीएस चौराहे से मेंडौरी होते हुए हरिनगर-नीलबड़ नमो शिवाय मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। यह सड़क एमपीआरडीसी द्वारा निर्मित की जाएगी।
विज्ञापन


जाम की समस्या का समाधान निरीक्षण के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने नीलबड़ चौराहे पर यातायात की भीड़ को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि चौराहे का अधिकतम चौड़ीकरण किया जाए, ताकि जाम की समस्या को सुलझाया जा सके। उन्होंने नीलबड़ से बरखेड़ा नाथू मार्ग का भी प्रशासन के साथ दौरा कर सिक्स-लेन सड़क निर्माण का आदेश दिया और जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने की हिदायत दी। स्टेडियम और आवासीय परियोजनाओं का निरीक्षण बरखेड़ा नाथू में निर्माणाधीन इंटरनेशनल स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए विधायक ने अधिकारियों से स्टेडियम की परियोजना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के आसपास की सभी सड़कों को भी चौड़ा किया जाए, ताकि आगामी समय में बढ़ने वाली यातायात गतिविधियों को संभाला जा सके।

इसके अलावा, कलखेड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का निरीक्षण भी किया। श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवासीय परिसर में खेल मैदान और अन्य सुविधाओं का समावेश सुनिश्चित किया जाए, ताकि निवासियों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें। विकास के साथ आर्थिक प्रगति पर जोर विधायक रामेश्वर शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कॉमर्शियल गतिविधियों के लिए एक विशेष योजना तैयार की जाए, जिससे आर्थिक और रोजगार संबंधी अवसरों में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें