दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की भारी आवाजाही को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल ने विशेष भीड़ प्रबंधन योजना लागू की है। रेलवे टीम ने यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रेसवार्ता में डीआरएम पंकज त्यागी ने बताया कि भोपाल, बीना और इटारसी स्टेशनों पर पहले से मॉक ड्रिल के जरिए तैयारियां परखी गई हैं, जिससे त्योहारों के दौरान वास्तविक स्थिति में किसी भी आपात या भीड़भाड़ की चुनौती से निपटा जा सके। त्योहारों के विशेष अवसर पर यात्रियों की मांग को देखते हुए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है।
भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्थाएं
आरक्षित और अनारक्षित यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश लाइनें, बैरिकेडिंग और रस्सियों का इस्तेमाल
लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार घोषणाएं-ट्रेन आगमन, प्लेटफॉर्म नंबर, दिशा आदि की जानकारी
होल्डिंग एरिया में यात्रियों को नियंत्रित रूप से प्लेटफॉर्म तक पहुंचाना
24x7 नियंत्रण कक्ष (वार रूम) में सीसीटीवी के माध्यम से स्टेशनों की लाइव मॉनिटरिंग
RPF और GRP के साथ संयुक्त समन्वय बैठक और अतिरिक्त बल की तैनाती
चिन्हित स्थानों पर स्टाफ की विशेष तैनाती
अनारक्षित टिकटों के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा
16 स्टेशनों पर 38 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (ATVM) कार्यरत
भोपाल-2 और इटारसी-1 पर 3 मोबाइल यूटीएस यूनिट्स से अनारक्षित टिकट वितरण
डिजिटल टिकटिंग से काउंटर पर भीड़ को कम करने का प्रयास
यह भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश में दीपावली पर पटाखों से दमघोंटू हुई हवा, प्रदेश में इंदौर-ग्वालियर का AQI रहा सबसे ज्यादा
अतिरिक्त ट्रेनों और कोचों की व्यवस्था
गाड़ी संख्या मार्ग विशेष जानकारी
01667 रानी कमलापति – दानापुर 27 सितम्बर से 1 नवम्बर तक, हर मंगलवार व शनिवार (छठ स्पेशल)
01665 रानी कमलापति – अगरतला हर गुरुवार
01661 रानी कमलापति – हजरत निजामुद्दीन 17 और 18 अक्टूबर (दीपावली स्पेशल)
01289 रानी कमलापति – रीवा 17 अक्टूबर को
02191 रानी कमलापति – रीवा 27 सितम्बर से 18 अक्टूबर
यह भी पढ़ें-
चक्रवाती सिस्टम से बदलेगा प्रदेश का मौसम, 24 अक्तूबर तक हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार
यात्रियों से अपील
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान संयम और अनुशासन बनाए रखें, अपने सामान की सुरक्षा करें तथा रेलवे के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं इसी उद्देश्य से की गई हैं कि यात्रियों की दीपावली और छठ यात्रा सुरक्षित, सहज और तनावमुक्त हो।