फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, दिग्विजय सिंह पहुंचे चुनाव आयोग, एक घर में 37 नाम होने की शिकायत

Mon, 09 Mar 2026 02:57 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग पहुंच कर शिकायत की कि कुछ घरों में दर्जनों फर्जी मतदाताओं के नाम जुड़े हैं, जबकि कई पुराने मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। उन्होंने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग पहुंचे दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेताओं और कुछ मतदाताओं के साथ भोपाल स्थित निर्वाचन सदन पहुंचे और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए। दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मुलाकात कर कई मामलों की शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि कई घरों में वास्तविक सदस्यों से कहीं ज्यादा मतदाताओं के नाम जुड़े हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे मामलों के सबूत और वीडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन


एक मकान में 37 मतदाताओं के नाम
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ करोंद क्षेत्र की रतन कॉलोनी के निवासी मोहनलाल साहू भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके घर के पते पर पहले 65 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। शिकायत के बाद कुछ नाम हटाए गए, लेकिन अभी भी 37 नाम जुड़े हुए हैं, जिन्हें वे पहचानते तक नहीं हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 50 के अनिल सिंह यादव ने बताया कि उनके घर में केवल चार सदस्य रहते हैं, लेकिन मतदाता सूची में 45 नाम दर्ज हैं। वहीं रतन कॉलोनी के ही कमलेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि एसआईआर से पहले उनके पते पर 70 फर्जी नाम जुड़े थे। प्रक्रिया के बाद भी उनके आठ सदस्यीय परिवार के अलावा 42 अन्य नाम अभी भी सूची में बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें-स्टाइपेंड संशोधन की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, OPD की सेवाएं प्रभावित,टालने पड़े आपरेशन
विज्ञापन



नाम काटने के भी लगे आरोप
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर लंबे समय से रह रहे लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सूरज नगर निवासी काजिद भाई का उदाहरण देते हुए कहा गया कि उनका परिवार 1980 से यहां रह रहा है, लेकिन उनका नाम सूची से काटने की शिकायत सामने आई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-तपने लगा मध्यप्रदेश, मार्च के पहले हफ्ते में ही 39°C तक पहुंचा तापमान,मालवा-निमाड़ सबसे गर्म

वीडियो सबूत होने का दावा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। उनके मुताबिक इन मामलों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनकी बात सुनी है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम आपत्तियों के जरिए हटाए गए हैं, जिनमें अल्पसंख्यक और आदिवासी समुदाय के लोग अधिक शामिल हैं। पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें