फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: डेढ़ माह बाद एम्स में शुरू हुआ यलो फीवर का टीकाकरण, 42 देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत

Thu, 21 Aug 2025 06:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एम्स में डेढ़ माह बाद एक बार फिर से यलो फीवर का वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। यह टीका 42 देश की यात्रा करने वाले यात्रियों को लगाया जाता है। वैक्सीनेशन शुरू होने से लोगों को एजुकेशन, बिजनेस और टूरिज्म वीजा मिलने में परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन
एम्स भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल स्थित एम्स में डेढ़ माह बाद एक बार फिर से यलो फीवर का टीकाकरण शुरू किया गया है। टीका 42 देश की यात्रा करने वाले यात्रियों को लगाया जाता है। वैक्सीनेशन शुरू होने से लोगों को एजुकेशन, बिजनेस और टूरिज्म वीजा मिलने में परेशानी नहीं होगी। दरअसल, 42 देशों की यात्रा से पहले जरूरी वैक्सीनेशन प्रदेश में केवल एम्स भोपाल होता है। वीजा के लिए इसका सटिर्फिकेट जरूरी होता है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के कई हिस्सों में यलो फीवर बीमारी पाई जाती है। ऐसे में यहां यात्रा के लिए इसका टीकाकरण जरूरी होता है। एम्स भोपाल प्रदेश का एकमात्र यलो फीवर वैक्सीनेशन सेंटर है, जहां हर महीने करीब 200 से 250 लोग वैक्सीन लगवाने आते हैं। एम्स भोपाल में यलो फीवर वैक्सीन का स्टॉक करीब डेढ़ महीने बाद आया है।

यह भी पढ़ें- डिंडौरी कलेक्टर मारव्या के आदेश निरस्त, शिक्षकों व कर्मचारियों को राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राजील, फ्रांस और रूस में बनते हैं टीके
एम्स के चिकित्सकों के अनुसार यह टीके ब्राजील, फ्रांस और रूस में बनते हैं और वहां से विश्व स्वास्थ्य संगठन के जरिए भारत सरकार को दिए जाते हैं। इसके बाद वैक्सीन की खेप हिमाचल प्रदेश के कसौली में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) भेजी जाती है, जहां गुणवत्ता जांच के बाद देशभर के सेंटरों में आपूर्ति की जाती है। कोविड-19 महामारी ने यलो फीवर वैक्सीन के उत्पादन और आपूर्ति को भी प्रभावित किया है। बता दें, भारत में यलो फीवर टीकाकरण के लिए कुल 63 अधिकृत केंद्र हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में केवल एम्स भोपाल ही यह सुविधा देता है।

यह भी पढ़ें-फसलों के खराब होने के बाद HPM कंपनी का लाइसेंस रद्द,बिक्री-वितरण पर रोक,शिवराज के निर्देश पर कार्रवाई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें