फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: मासूम को बंधकर बनाकर हैवानियत, गंदे वीडियो देख की दरिंदगी; चीखती रही पर नहीं आया रहम

Sun, 21 Dec 2025 11:07 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बच्ची पार्क में खेल रही थी तभी पास रहने वाले आरोपी युवक ने उसको कार्टून दिखाने का लालच दिया और अपने घर ले गया। मासूम को बंधकर बनाकर आरोपी उसके साथ हैवानियत की भी टॉफी का लालच देकर भगा दिया।
विज्ञापन
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सात साल की मासूम के साथ बंधक बनाकर दरिंदगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पार्क में खेल रही मासूम को मोबाइल फोन में कार्टून दिखाने का लालच देकर अपने कमरे में ले गया और वहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने दरिंदगी करने से पहले मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो भी देखे थे। दरिंदगी करने के बाद आरोपी ने पीड़ित मासूम को टॉफी का लालच देकर उसे घर से भगा दिया। 

विज्ञापन


दरिंदगी का शिकार मासूम जब अपने घर पहुंची तो मां को पूरी बात  बताई। मां ने आपबीती सुनने के बाद पड़ोसियों को पूरा घटनाक्रम बताया। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को घटना की जानकारी मिल गई। वे मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाकर आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म और बंधक बनाने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-जगदगुरु राघवाचार्य के विरुद्ध परिवाद पर नये सिरे से होगी सुनवाई, जेएमएफसी का आदेश निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की पहचान नरेन्द्र राजपूत के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता है और पास में ही किराये का कमरा लेकर रहता है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद भीड़ देर रात थाने पहुंच गई। दरिंदे को आम जनता को सौंपने की मांग की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बच्ची पार्क में अकेली खेल रही थी। बच्ची को अकेला देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और उसे कार्टून दिखाने का लालच देकर अपने कमरे में ले गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें