फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: रीवा-रानी कमलापति के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, राज्यरानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी कोच भी जोड़ा गया

Thu, 09 Oct 2025 06:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पश्चिम मध्य रेलवे ने दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए दो अहम कदम उठाए हैं। रीवा-रानी कमलापति के बीच एक साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, वहीं भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी कोच की स्थायी सुविधा जोड़ी गई है।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इनमें रीवा से रानी कमलापति के बीच एक साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, वहीं भोपाल-दमोह के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस में अब स्थाई रूप से थर्ड एसी कोच की सुविधा जोड़ी जा रही है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री दबाव को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन



 रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
 
विवरण    जानकारी
ट्रेन संख्या    02190 (रीवा से रानी कमलापति)
चालन दिन    प्रत्येक शुक्रवार
प्रारंभ तिथि    17 अक्टूबर 2025
प्रस्थान समय    दोपहर 12:30 बजे
गंतव्य आगमन    रात 21:15 बजे
कोच श्रेणियां    एसी, स्लीपर, चेयरकार, सामान्य



विवरण    जानकारी
ट्रेन संख्या    02189 (रानी कमलापति से रीवा)
चालन दिन    प्रत्येक शुक्रवार
प्रारंभ तिथि    17 अक्टूबर 2025
प्रस्थान समय    रात 22:15 बजे
गंतव्य आगमन    अगली सुबह 07:20 बजे
कोच श्रेणियां    एसी, स्लीपर, चेयरकार, सामान्य


 यह भी पढ़ें-हर विधानसभा क्षेत्र में VC की सुविधा शुरू होगी, प्रशासनिक प्रक्रियाएं तेज होगी


 थर्ड एसी कोच जोड़ा गया
रेलवे द्वारा यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा सुविधा देने के उद्देश्य से भोपाल-दमोह के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22161 / 22162) में अब स्थाई रूप से एक थर्ड एसी कोच जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवरण    जानकारी

ट्रेन संख्या    22161 / 22162 (भोपाल - दमोह - भोपाल)
नई सुविधा    1 स्थाई थर्ड एसी कोच
प्रभावी तिथि (भोपाल से)    13 अक्टूबर 2025
प्रभावी तिथि (दमोह से)    14 अक्टूबर 2025
कुल कोच संरचना    5 सामान्य, 6 द्वितीय श्रेणी, 1 चेयरकार, 1 थर्ड एसी, 2 एसएलआरडी (कुल 15 कोच)

यह भी पढ़ें-कफ सिरप मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने तमिलनाडु सरकार को ठहराया जिम्मेदार, दिग्विजय ने किया पलटवार

यात्रा करना अधिक सुविधाजनक होगा
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर DCM) सौरभ कटारिया ने बताया कि इस कोच के जुड़ने से राज्यरानी एक्सप्रेस में यात्रा करना अधिक सुविधाजनक होगा। यात्री IRCTC की वेबसाइट या नजदीकी आरक्षण केंद्रों से टिकट बुक कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए रेल मदद 139 या NTES ऐप का उपयोग किया जा सकता है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें