फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar Movie: पर्दे के साथ-साथ सिनेमा हॉल में भिड़े 'धुरंधर', फिल्म में इमोशनल सीन आते ही बिगड़ी बात, Video

Tue, 09 Dec 2025 08:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

होशंगाबाद के सिनेमा हॉल में फिल्म धुरंधर के शो के दौरान हॉल के अंदर हूटिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दर्शकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। हॉल के कर्मचारियों और अन्य दर्शकों ने बीच-बचाव कर स्थिति शांत कराई।
 
विज्ञापन
फिल्म के दौरान आपस में भिड़े दर्शक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित आशिमा मॉल के सिनेप्लेक्स में फिल्म धुरंधर के एक शोर के दौरान दर्शकों के बीच जमकर गदर मच गया। कई युवक आपस में मारपीट करने लगे। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि दोनों पक्षों में से किसी ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सिनेप्लेक्स प्रबंधन ने भी पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 

विज्ञापन




मामला दर्शकों और सिनेप्लेक्स के कर्मचारियों की समझाइश के बाद कुछ ही देर में शांत हो गया था। बताया जा रहा है कि युवकों द्वारा हुड़दंग और सीटियों के साथ हूटिंग करने का पीछे परिवार के साथ बैठे लोगों ने विरोध किया था, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद जब लगातार शोर-शराबा करते रहे तो पास में बैठे लोगों और युवकों ने मना किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात आशिमा मॉल स्थिल सिनेप्लेक्स में फिल्म धुरंधर का शो चल रहा था। एक इमोशनल सीन आने पर कुछ युवक शोर मचाने लगे। उनके पास ही युवकों का दूसरा समूह भी फिल्म देख रहा, जिसने शोर करने से मना किया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और कमेंट्स शुरू हो गए। देखते ही देखते फिल्म के शोर के दौरान युवक अपनी-अपनी सीट से उठे और झूमाझटकी करने लगे। दर्शकों से खचाखच भरे हॉल में बाकी दर्शक कुछ समझ पाते युवक एक-दूसरे से गुत्थम-गुत्था हो गए। इस बीच बाकी दर्शकों ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक मानने को तैयार ही नहीं थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छात्रा को सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी, मिलने के लिए मजबूर करता रहा CRPF जवान, बार-बार की हैवानियत
 
इस बीच सिनेप्लेक्स के कई कर्मचारी भी मौके पर आ गए और दर्शकों को शांत कराकर अलग-अलग किया। इसके बाद युवक एक-दूसरे समूह को फिल्म समाप्त होने के बाद बाहर देख लेने की धमकी देते हुए शांत हो गए। मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि घटना के संबंध में वीडियो वायरल होने के बाद पता चला है, लेकिन किसी भी पक्ष के चोट लगने की सूचना नहीं है। इस संबंध में किस भी व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत भी नहीं की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें