फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: एमपी में 6.20 लाख किसान डिफॉल्टर के कगार पर, पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र,नीतियों पर खड़े किए सवाल

Sun, 12 Apr 2026 06:33 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश के 6.20 लाख किसान फसल ऋण नहीं चुका पाए हैं और डिफॉल्टर बनने के कगार पर हैं। उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए समय-सीमा बढ़ाने, ब्याज माफी और किसानों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में किसानों की हालत को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर दावा किया है कि प्रदेश के 55 जिलों के करीब 6.20 लाख किसान फसल ऋण नहीं चुका पाए हैं और वे डिफॉल्टर घोषित होने के कगार पर हैं।पटवारी ने आरोप लगाया कि किसानों पर करीब 450 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसमें 80 प्रतिशत छोटे और सीमांत किसान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि ये किसान डिफॉल्टर घोषित होते हैं तो उन्हें भविष्य में ऋण मिलना मुश्किल हो जाएगा और वे कर्ज के बोझ में फंस जाएंगे। पटवारी ने पत्र में कहा है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो यह आर्थिक संकट सामाजिक संकट में बदल सकता है, जिसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


 फसल खरीदी में करीब 20 दिन की देरी हुई
कांग्रेस ने इस स्थिति के लिए सीधे सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। पटवारी का कहना है कि समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी में करीब 20 दिन की देरी हुई, जिससे किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिल सका और वे तय समय सीमा में ऋण नहीं चुका पाए। उन्होंने इसे सरकार की “नीतिगत विफलता” करार दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर केवल बैठकों और विचार-विमर्श तक सीमित है, जबकि पिछले साल भी समय-सीमा बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-सख्त निगरानी के बीच NDA परीक्षा,भोपाल में कई अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री,व्यवस्था पर उठे सवाल
विज्ञापन


 कांग्रेस की प्रमुख मांगें
- फसल ऋण (KCC) चुकाने की समय-सीमा बढ़ाई जाए
- विलंब का ब्याज और दंड पूरी तरह माफ किया जाए
- समर्थन मूल्य पर खरीदी और भुगतान प्रक्रिया समयबद्ध हो
- फसल चक्र के अनुसार ऋण पुनर्भुगतान व्यवस्था बने
- छोटे किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित हो

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में तपिश का दिखा असर, चार डिग्री उछला पारा; दूसरे पखवाड़े में और तेज होगी गर्मी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें