मंत्री सारंग तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं
- फोटो : अमर उजाला
नरेला विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए मंत्री सारंग
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्र के अवसर पर रहवासियों को शुभकामनाएं दी। नरेला विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों में वे शामिल भी हुए। यहां उन्होंने हज़ारों की संख्या में नागरिकों को तिलक लगाकर नववर्ष व चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी।
मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत नर्मदा परिक्रमा पार्क समेत प्रमुख स्थानों व मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को तिलक लगाकर नववर्ष और चैत्र नवरात्र के पर्व की शुभकामनाएं दी। सारंग कहा कि यह पर्व हमें नारी शक्ति के प्रति आदर और सम्मान प्रकट करने एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ सेवा करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर उन्होंने देवी मां से सभी के सुख-समृद्धि की भी कामना की।
चैत्र नवरात्र व हिन्दू नववर्ष के अवसर पर नरेला विधानसभा में विभिन्न मंदिरों में हवन, भंडारा प्रसादी वितरण समेत अनेक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गये। मंत्री सारंग ने यहां दर्शन-पूजन कर सर्व मंगल की कामना की।