फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: कमरे में मृत मिला गोलाफेंक का नेशनल खिलाड़ी, टीटी नगर स्टेडियम में ले रहा था प्रशिक्षण; मामला संदिग्ध

Sat, 09 Nov 2024 01:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

22 वर्षीय अमित वर्मा मूलत: सिंगरौली जिले का रहने वाला था। हाल में वह यहां पर सरस्वती नगर में किराए के मकान में रहता था। वह गोला-फेंक खेल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था। शुक्रवार दोपहर कमरे से उसका शव बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
भोपाल में गोलाफेंक खिलाड़ी का शव कमरे में मिला है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीटी नगर स्टेडियम में गोला फेंक खेल का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोस्त शुक्रवार दोपहर जब कमरे में पहुंचे तो उन्हें वह मृत मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि हार्ट अटैक आने के कारण उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


टीटी नगर थाना प्रभारी सुनील भदौरिया ने बताया 22 वर्षीय अमित वर्मा मूलत: सिंगरौली जिले का रहने वाला था। हाल में वह यहां पर सरस्वती नगर में किराए के मकान में रहता था। वह गोला-फेंक खेल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था। टीटी नगर स्टेडियम में वह प्रेक्टिस करने के लिए जाता था। वह अपने कमरे में दो साथी खिलाड़ियों के साथ रहता था। शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे दोस्त जब उसके कमरे पर पहुंचे तो कमरा भीतर से बंद था। बार-बार आवाज देने के बाद जब कमरे को दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खो दिया। अंदर देखा तो अंदर अमित बेसुध हालत में पड़ा था उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोट में ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस का कहना है कि हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें